लखनऊ: गुरुद्वारा नाका हिंडोला में 921 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन
लखनऊ। लखनऊ स्थित गुरुद्वारा के नाका हिंडोला वैक्सीनेशन अभियान को जारी रखते हुए गुरुवार को सभी आयु वर्ग के लोगों को मिलाकर 921 लोगों को वैक्सीन लगाई गई यह जानकारी गुरुद्वारा कमेटी के प्रवक्ता सतपाल सिंह मीत ने दी। वैक्सिनेशन के दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा ने बताया कि गरुवार …
लखनऊ। लखनऊ स्थित गुरुद्वारा के नाका हिंडोला वैक्सीनेशन अभियान को जारी रखते हुए गुरुवार को सभी आयु वर्ग के लोगों को मिलाकर 921 लोगों को वैक्सीन लगाई गई यह जानकारी गुरुद्वारा कमेटी के प्रवक्ता सतपाल सिंह मीत ने दी। वैक्सिनेशन के दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा ने बताया कि गरुवार को गुरुद्वारा साहब में वैक्सीनेशन के लिए कोवीड शील्ड तथा कोवैक्सीन दोनों आई थी जिस दौरान वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज मिलाकर 921 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
जो कि गुरुद्वारा में शुक्रवार तक उपलब्ध रहेगी साथ ही गुरुद्वारा साहब के वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन लगवाने आने वाले लोगों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाता है और साथ ही साथ इस बात का निरंतर सेवादारों द्वारा आग्रह किया जाता है कि सभी लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें और मास्क जरूर लगाएं।
