राहत: नए साल से हल्द्वानी की सड़कों पर नहीं लगेगा जाम, बना प्लॉन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अगर सबकुछ ठीक रहा तो नये साल की शुरुआत में हल्द्वानी की सड़कों पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने दावा किया है कि एक जनवरी 2022 से हल्द्वानी को जाम से मुक्ति मिल जाएगी। यानी एक जनवरी से शहर में जाम नहीं लगेगा। इसके लिए …

हल्द्वानी, अमृत विचार। अगर सबकुछ ठीक रहा तो नये साल की शुरुआत में हल्द्वानी की सड़कों पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने दावा किया है कि एक जनवरी 2022 से हल्द्वानी को जाम से मुक्ति मिल जाएगी। यानी एक जनवरी से शहर में जाम नहीं लगेगा।
इसके लिए एक अक्तूबर से विशेष अभियान चला कर यातायात में गतिरोध बन रहे बिजली के पोल, पेड़, संकरी सड़के, चौराहों, सड़क के मोड़ इत्यादि को लेकर अभियान चलाया जाएगा। जिसके बाद इसमें जिलाधिकारी, नगर निगम और इससे संबंधित विभागों की मदद लेकर गतिरोध हटाए जाएंगे। साथ ही सड़क किनारे अवैध पार्किंग, फड़ और खोखे वालों पर कार्रवाई होगी। इसके लिए क्रेन वालों को ठेके दिए जाएंगे, जो इस समस्या से निपटेंगे।

संबंधित समाचार