हल्द्वानी: आज पांच महीनों बाद गुलजार होगा शनिबाजार
हल्द्वानी, अमृत विचार। पांच महीने बाद एक बार फिर शनिबाजार गुलजार होता दिखेगा। समिति के लोगों ने बाजार खोलने को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। हालांकि नगर निगम और प्रशासनिक तौर पर उन्हें लिखित अनुमति नहीं मिली है, लेकिन मौखिक आश्वासन को मंजूरी मानते हुए बाजार को शनिवार के दिन खोल दिया जाएगा। हालांकि …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पांच महीने बाद एक बार फिर शनिबाजार गुलजार होता दिखेगा। समिति के लोगों ने बाजार खोलने को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। हालांकि नगर निगम और प्रशासनिक तौर पर उन्हें लिखित अनुमति नहीं मिली है, लेकिन मौखिक आश्वासन को मंजूरी मानते हुए बाजार को शनिवार के दिन खोल दिया जाएगा। हालांकि नगर निगम द्वारा इस बाजार में साफ सफाई नहीं कराई गई, जिस पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई।
कोरोना काल के चलते मार्च महीने के अंतिम सप्ताह को बरेली रोड स्थित नवीन मंडी के सामने गौलापार रोड पर यह बाजार बंद कर दिया गया था। इससे पहले पिछले साल भी लॉकडाउन में बाजार बंद होने के बाद केवल एक महीने ही उसे खोला जा सका था। शनिबाजार कल्याण समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ सलमानी ने बताया कि 22 सितंबर को नगर आयुक्त को लिखित रूप से अनुमति मांगी गई थी। आश्वासन मिलने के बाद बाजार खोलने की तैयारी पूरी कर ली है।
हालांकि निगम द्वारा इस क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं कराई है। बाजार खुलने से करीब सात सौ उन परिवारों का आर्थिक संकट कुछ कम हो सकेगा, जो लॉकडाउन के कारण रोजगार खो चुके थे।
