यहां बेटे ने चोरी किए जेवर, सौतेले पिता ने बैंक में गिरवी रखे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमत विचार। बंद घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला चोर चोरी का माल अपने सौतेले पिता को बेचकर दिल्ली भाग गया और चोरी का जेवर सौतेले पिता ने बैंक में गिरवी रख दिया। दिल्ली से मजे लेकर चोर वापस लौटा तो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने इस मामले में चोरी …

हल्द्वानी, अमत विचार। बंद घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला चोर चोरी का माल अपने सौतेले पिता को बेचकर दिल्ली भाग गया और चोरी का जेवर सौतेले पिता ने बैंक में गिरवी रख दिया। दिल्ली से मजे लेकर चोर वापस लौटा तो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने इस मामले में चोरी का माल खरीदने वाले सौतेले पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष बनभूलपुरा प्रमोद पाठक ने बताया कि बीती 10 अगस्त को मलिक का बगीचा बनभूलपुरा निवासी मो.आरिफ परिवार के साथ रिश्तेदारी में टांडा बादली रामपुर गए थे। 13 अगस्त को जब वह लौटे तो घर में चोरी हो चुकी थी। चोर मोमटी के रास्ते घर में दाखिल हुआ और सोने का पैंडल व चाँदी की तीन अँगूठी व नगदी 1200 रुपए चोरी किए थे। इस मामले में थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने टीम के साथ मिलकर आरोपी सैफ अली निवासी अंसारी कालोनी गौलापार को इन्द्रानगर ठोकर के पीछे रेलवे पटरी के पास धर दबोचा। सैफ के पास से तीन अंगूठी व 850 रुपए बरामद हुए। जबकि सैफ के आरोपी सौतेले पिता पुत्तन निवासी मलिक का बगीचा इन्द्रानगर बनभूलपुरा को इन्द्रानगर बड़ी मस्जिद के पास से एक पैन्डल के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में सैफ अली ने बताया गया कि चोरी का पैंडल उसने अपने सौतेले पिता पुत्तन को 7500 रुपये में बेचा और दिल्ली भाग गया। इस पैंडल को पुत्तन ने बैंक में गिरवी रख दिया, लेकिन पैसे खत्म होने के बाद सैफ सौतेले पिता पुत्तन से और रुपए मांगने लगा। जिस पर पुत्तन ने बैंक से पैंडल निकालकर सैफ अली को दे दिया। टीम में थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक, एसआई संजय बोरा, का. लक्ष्मण राम, का. लक्की राजन, का. नारायण वर्मा थे।

चोर पकड़ कर पुलिस को सौंपा
हल्द्वानी। रायल कमाण्ड प्रोटक्शन ग्रुप के एरिया मैनेजर (इंडस टावर) हरीश बर्गली ने बताया कि बीती 22 सितम्बर को काठगोदाम स्थित कंपनी के टावर में चोरों ने गार्ड रूम और सेल्टर का ताला तोड़कर दो रेक्टीफायर मॉड्यूल चोरी कर लिए थे। अगले दिन चोर की तलाश में एक चोर रेक्टीफायर मॉड्यूल के साथ हत्थे चढ़ गया। जिसे काठगोदाम थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात