हल्द्वानी: जिला स्तरीय क्रिकेट मैच तीन अक्तूबर से
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला नैनीताल क्रिकेट एशोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि सीके नायडू ट्रॉफी के लिये इस समय कुमाऊं मंडल के सभी जिलों की टीम के साथ एक टीम प्रसिडेंट इलेवन की खेलेगी। टीमों को दो भागों में बांटा गया है, जिसमें 3, 4 व 5 अक्तूबर को पूल सी में नैनीताल …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला नैनीताल क्रिकेट एशोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि सीके नायडू ट्रॉफी के लिये इस समय कुमाऊं मंडल के सभी जिलों की टीम के साथ एक टीम प्रसिडेंट इलेवन की खेलेगी।
टीमों को दो भागों में बांटा गया है, जिसमें 3, 4 व 5 अक्तूबर को पूल सी में नैनीताल ए , चंपावत, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर की टीम खेलेगी। वहीं पूल डी की टीम 6, 7 व 8 अक्तूबर को पिथौरागढ़, प्रसिडेंट इलेवन, नैनीताल बी, बागेश्वर की टीम खेलेंगी। उन्होंने बताया कि मैच को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।
