नैनीताल: भूस्खलन रोकने के लिए किया जा रहा पेड़ों का कटान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। डीएसबी परिसर केपी छात्रावास की तलहटी में हो रहे भूस्खलन को रोकने के किए लोक निर्माण विभाग पहाड़ी पर उगे पेड़ों का कटान कर रहा है ताकि पहाड़ी को सुरक्षित रखा जा सके। लोनिवि के सहायक अभियंता पीसी उप्रेती ने बताया कि भूस्खलन के चलते पहाड़ी पर स्थित पेड़ों की जड़ खाली …

नैनीताल, अमृत विचार। डीएसबी परिसर केपी छात्रावास की तलहटी में हो रहे भूस्खलन को रोकने के किए लोक निर्माण विभाग पहाड़ी पर उगे पेड़ों का कटान कर रहा है ताकि पहाड़ी को सुरक्षित रखा जा सके। लोनिवि के सहायक अभियंता पीसी उप्रेती ने बताया कि भूस्खलन के चलते पहाड़ी पर स्थित पेड़ों की जड़ खाली हो गई हो थी और पेड़ के भार के चलते पहाड़ी में भूस्खलन की समस्या बनी हुई थी।

वहीं आपदा प्रबंधन कार्य भी पेड़ों के चलते प्रभावित हो रहा था, इस वजह से वन विभाग के साथ मिलकर तीन पेड़ों को कटान हो रहा है ताकि भूस्खलन को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने बताया कि बीते डेढ़ महीने से पहाड़ी पर हो रहे भूस्खलन के चलते पहाड़ी के ऊपर स्थित केपी छात्रावास अब पूरी तरह से खतरे की जद में आ गया है। छात्रावास की बुनियाद करीब दो फीट तक खाली हो चली है जिससे अब कभी भी छात्रावास भूस्खलन की चपेट में आ सकता है।

संबंधित समाचार