हल्द्वानी: मंत्री भगत ने छह माह का पेयजल का बिल माफ किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख सरकार भी जनता के द्वारा पहुंचने लगी है। फुटकुआं में शहरी विकास मंत्री व स्थानीय विधायक बंशीधर भगत ने सरकार जनता के द्वार के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्या के तुरंत निस्तारण के लिए कहा। जनता दरबार में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख सरकार भी जनता के द्वारा पहुंचने लगी है। फुटकुआं में शहरी विकास मंत्री व स्थानीय विधायक बंशीधर भगत ने सरकार जनता के द्वार के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्या के तुरंत निस्तारण के लिए कहा। जनता दरबार में पेयजल, बिजली, सड़क आदि मुद्दे छाए रहे।

जनता दरबार में 92 समस्याएं पंजीकृत हुईं जिसमें से 40 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। मंत्री भगत ने फुटकुआं क्षेत्र के जंगल से लगे गांवों मे हाथियों के आतंक से पीड़ित काश्तकारों की खेती, जानमाल बचाव हेतु कैम्पा योजना के अन्तर्गत सोलर फैनसिंग लगाने, कुंवर सिंह नलकूप आपरेटर को मानदेय दिलाने और क्षेत्र के जिन परिवारों को विगत छह माह से जल आपूर्ति नहीं हो रही है उनके पेयजल बिल माफ करने के आदेश दिए।

साथ ही क्षेत्रवासियों ने लो-वोल्टेज की भी शिकायत की, जिस पर मंत्री भगत ने बिजली विभाग के ईई डीडी पांगती को थ्री-फेज विद्युत लाइन डालने हेतु शीघ्र सर्वे कराने के निर्देश भी दिए। देवभूमि फायर वर्क्स एसोशिऐसन ने आतिशबाजी भंडारण के लिए एक सुरक्षित व्यवसायिक स्थल की मांग की। ग्राम हरिपुर रतन सिह गन्ना सेन्टर के लोगों ने सोसाइटी में 100 मीटर मार्ग निर्माण की मांग रखी। हरिपुर मोतियो के लोगों ने बताया कि कि गांव को जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे आवागमन के साथ ही सिंचाई की परेशानी हो रही है। बजवालपुर देवलचौड़ के लोगों ने कहा कि भूपाल सिंह रावत के घर के समीप से गीता कैड़ा के घर तक 300 मीटर सडक का टेंडर होने के बावजूद काम शुरू नहीं हो पाया है।

ग्राम हरिपुर रतन सिंह के क्षेत्रवासियो ने पेयजल की समस्या उठाई। प्रधान हेमा ग्राम हल्दूपोखरा ने अवगत कराया कि हल्दूपोखरा में रकसिया नाले के समीप 300 मीटर सड़क निमार्ण नहीं होने से लोगों को समस्या का समाना करना पड़ता है। डीएम ने सभी समस्याओं पर संबधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के आदेश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए गए और साथ ही 88 लोगों को कोविड का टीका भी लगाया गया।

जनता दरबार में ब्लाक प्रमुख रूपादेवी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत आनन्द दरम्वाल, विधायक प्रतिनिधि विकास भगत के अलावा सीडीओ डा. संदीप तिवारी, डीएफओ चन्द्रशेखर जोशी, एडीएम अशोक जोशी, सीएमओ डा. भागीरथी जोशी, डीडीओ रमा गोस्वामी, एसडीएम मनीष कुमार, जल संस्थान के ईई एसके श्रीवास्तव , लोनिवि के ईई अशोक कुमार, सिंचाई विभाग के ईई तरूण बंसल, जीएम डीआईसी विपिन कुमार, डीएसओ मनोज बर्मन, बीडीओ डा. निर्मला जोशी आदि थे।

संबंधित समाचार