हल्द्वानी: घट गई कोविड जांचें, ऐसे कैसे निपटेंगे तीसरी लहर से

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक ओर जहां स्कूल खुलने और पर्यटकों की आमद बढ़ने की वजह से कोविड जांचों को बढ़ाए जाने की जरूरत थी वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने पिछले कुछ दिनों से कोविड की जांचों को ही कम कर दिया है। जबकि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए कोविड की जांचों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक ओर जहां स्कूल खुलने और पर्यटकों की आमद बढ़ने की वजह से कोविड जांचों को बढ़ाए जाने की जरूरत थी वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने पिछले कुछ दिनों से कोविड की जांचों को ही कम कर दिया है। जबकि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए कोविड की जांचों को और ज्यादा बढ़ाए जाने की जरूरत थी।

कोरोना की दूसरी लहर जून के बाद थमने लगी थी। तब से अभी तक कोरोना के मामलों में लगातार कमी दर्ज की गई है। इधर कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए कोविड नियमों का पालन, तीव्र टीकाकरण और कोविड की ज्यादा जांचों की जरूरत है। एक ओर जहां आमजन में कोविड जांचों को लेकर लापरवाही की जा रही है वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने भी कोविड जांचों में भारी कमी कर दी है।

हालांकि राहत की बात है कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना टीकाकरण में तेजी आई है। एक से 25 सितंबर तक 28826 जांचें हुई हैं। इस तरह से औसतन प्रतिदिन 1153 जांचें की जा रही थीं। 26 सितंबर से लेकर अभी तक 5099 कोविड जांचें की गई हैं। इन दिनों में यहां प्रतिदिन 637 कोविड जांचें की गई हैं। जांचों में 40 प्रतिशत तक की कमी कर दी गई है। हालांकि कोरोना की दूसरी लहर के पीके दौरान जिले में रोजाना औसतन 2000 कोविड जांचें की जा रही थीं।

कोविड जांचें लगातार की जा रहीं हैं। इस समय कोरोना के मामले कम मिल रहे हैं। कोविड टीकाकरण भी तेजी से किया जा रहा है।- डा. रश्मि पंत, एसीएमओ, नैनीताल

संबंधित समाचार