हल्द्वानी: हंसा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर मिली चोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस को रिपोर्ट मिल चुकी है और रिपोर्ट में सिर पर चोट की पुष्टि हुई है। इस चोट के साथ रिपोर्ट में कुछ और चोटों का जिक्र है। हालांकि रिपोर्ट में सिर पर लगी चोट को मौत की वजह नहीं माना गया है। जबकि कुछ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस को रिपोर्ट मिल चुकी है और रिपोर्ट में सिर पर चोट की पुष्टि हुई है। इस चोट के साथ रिपोर्ट में कुछ और चोटों का जिक्र है। हालांकि रिपोर्ट में सिर पर लगी चोट को मौत की वजह नहीं माना गया है। जबकि कुछ अन्य चोटों की पुलिस पड़ताल कर रही है।

चीनपुर निवासी अरबपति किसान हंसा दत्त जोशी के मामले में शिवा और अक्षत के खिलाफ हत्या का नामजद रिपोर्ट दर्ज है। ये रिपोर्ट हंसा की बेटी सौम्या ने दर्ज कराई थी। इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस के पास कोई ठोस सुबूत नहीं था। जिसकी वजह से पुलिस गिरफ्तार से बच रही थी।

पुलिस का कहना है कि वह आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही करेगी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पुलिस के हाथ लग चुकी है, लेकिन पुलिस हत्या को लेकर अब भी पशोपेश में है। पुलिस का मानना है कि सिर की चोट से हत्या साबित नहीं की जा सकती। इसके अलावा शरीर पर कुछ और चोटें मिली हैं, जिसके बारे में पुलिस पड़ताल कर रही है। इन सारी बातों से एक बात तो साफ है कि फिलहाल तो हत्यारोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं होगी।

हमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट में सिर पर चोट का जिक्र है, लेकिन यह मौत की वजह नहीं है। कुछ और चोटों के निशान मिले हैं, जिसके बाद में बारीकि से जांच की जा रही है। अभी बिसरा और फॉरेंसिक रिपोर्ट का भी इंतजार है।-डॉ.जगदीश चंद्र, एसपी सिटी

संबंधित समाचार