रामपुर: विद्युत विभाग में तैनात संविदा कर्मी की सड़क हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/टांडा, अमृत विचार। विद्युत विभाग में तैनात संविदा कर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर जा रहा था। टांडा थाना क्षेत्र के बादली निवासी राजकुमार चंद्रा (40) रुद्रपुर विद्युत विभाग में संविदा पर तैनात था। बीते दिनों युवक अपने घर छुट्टी पर आया हुआ था। रविवार को छुट्टी से …

रामपुर/टांडा, अमृत विचार। विद्युत विभाग में तैनात संविदा कर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर जा रहा था। टांडा थाना क्षेत्र के बादली निवासी राजकुमार चंद्रा (40) रुद्रपुर विद्युत विभाग में संविदा पर तैनात था। बीते दिनों युवक अपने घर छुट्टी पर आया हुआ था। रविवार को छुट्टी से वापस रुद्रपुर अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। मानपुर पुल के नजदीक बाजपुर उत्तराखंड की ओर से तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गाड़ी पर बैठी 8 वर्षीय पुत्री भी घायल हो गई।

घटना की जानकारी आसपास इकट्ठा हुए लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने घायल युवक के परिवार को सूचना देकर बुलाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को काशीपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार परिवार द्वारा मृतक युवक का शव अस्पताल से घर लाया गया। जहां से शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक अपने पीछे चार बच्चों व पत्नी को रोता छोड़ गया।

संबंधित समाचार