कानपुर: भाई और दोस्तों संग मिलकर पशु व्यापारी ने रची ये साजिश, चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। बिधनू में पिछले सप्ताह पशु व्यापारी ने दस लाख रुपए हड़पने के लिए भाई और दोस्तों संग मिलकर खुद ही अपने साथ हुई लूट की साजिश रची थी। बिधनू पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपित पशु व्यापारी उसके भाई और दो दोस्तों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर दस लाख की नकदी …

कानपुर। बिधनू में पिछले सप्ताह पशु व्यापारी ने दस लाख रुपए हड़पने के लिए भाई और दोस्तों संग मिलकर खुद ही अपने साथ हुई लूट की साजिश रची थी। बिधनू पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपित पशु व्यापारी उसके भाई और दो दोस्तों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर दस लाख की नकदी बरामद की है।

उन्नाव के शुक्लागंज गांधी नगर निवासी पशु व्यापारी जीशान अहमद ने बिधनू पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि 28 सितंबर को वह दस लाख रुपए लेकर कार से हमीरपुर के मौदहा पशु बाजार जा रहा था। इस दौरान शंभुआ पुल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया लाख रुपए लूट लिए। परिजनों को सूचना दी तो उन्होंने उसे किदवई नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

शुरु से ही पुलिस को घटना संदिग्ध लग रही थी जिसकी वह गहनता से जांच कर रही थी। जिसमें पता चला कि जीशान ने खुद ही अपने भाई अफसान,बचपन के दोस्त शुभांकित उर्फ कन्हैया और मनीष शर्मा संग मिलकर लूट की फर्जी घटना को अंजाम देकर अपने ऊपर खुद ही हमला करवाया था और रकम को अपने घर में छिपा दिया।

पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए पशु व्यापारी जीशान और उसके भाई व दोनों दोस्तों को गिरफ्तार करते हुए दस लाख की नकदी और तीन मोबाइल फोन बरामद किए। एएसपी आउटर आदित्य शुक्ला ने बताया कि चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज