सितारगंज: युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर ग्रामीण को लोहे की रॉड से पीटा, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सितारगंज, अमृत विचार। शौच को गई युवती के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर छह लोगों ने एक ग्रामीण को लोहे की रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। कोतवाल प्रकाश सिंह ने बताया कि क्षेत्र की युवती …

सितारगंज, अमृत विचार। शौच को गई युवती के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर छह लोगों ने एक ग्रामीण को लोहे की रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। कोतवाल प्रकाश सिंह ने बताया कि क्षेत्र की युवती ने कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में कहा कि वह जंगल में शौच के लिए जा रही थी।

आरोप है कि वहां पहले से मौजूद सितारगंज निवासी गुरनाम सिंह, छिंदा सिंह, लखविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, कश्मीर सिंह आदि ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। चीखने पर वहां से गुजर रहे मुख्तयार सिंह मौके पर आ गए और उसे बचाने लगे। इस दौरान गुरनाम सिंह ने लोहे की रॉड से मुख्तयार सिंह के सिर पर हमला कर दिया। इससे मुख्तयार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

संबंधित समाचार