हल्द्वानी: श्रीराम जन्म की लीला और ताड़िका वध के मंचन ने दर्शकों को मोहा, देखें तस्वीरें
हल्द्वानी, अमृत विचार। रामलीला मैदान हल्द्वानी में बृहस्पतिवार को श्रीराम जन्म, ताड़िका और सुबाहु वध की लीला का मंचन किया गया। व्यास गद्दी पर पंडित गोपाल दत्त भट्ट शास्त्री विराजमान रहे। यहां कोविड गाइडलाइन के तहत सीमित संख्या में दर्शक रामलीला मंचन का आनंद उठा रहे हैं। मंचन के दौरान आकर्षक और मनोहारी प्रस्तुतियों को देखकर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। रामलीला मैदान हल्द्वानी में बृहस्पतिवार को श्रीराम जन्म, ताड़िका और सुबाहु वध की लीला का मंचन किया गया। व्यास गद्दी पर पंडित गोपाल दत्त भट्ट शास्त्री विराजमान रहे।
यहां कोविड गाइडलाइन के तहत सीमित संख्या में दर्शक रामलीला मंचन का आनंद उठा रहे हैं। मंचन के दौरान आकर्षक और मनोहारी प्रस्तुतियों को देखकर दर्शक भावविभोर हो गए।
इस मौके पर संचालन समिति के सदस्य तनुज गुप्ता, भवानी शंकर नीरज, पार्षद मनोज गुप्ता, अमित जोशी, प्रमोद भट्ट, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।


