हल्द्वानी: निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा आज थामेंगे भाजपा का दामन, भीमताल बीजेपी में हलचल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 की सुगबुगाहट के बीच राजनेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस कड़ी में अब भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा भी शामिल होने जा रहे हैं। संभावना है कि आज दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में राम सिंह कैड़ा भाजपा की सदस्यता ले सकते …

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 की सुगबुगाहट के बीच राजनेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस कड़ी में अब भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा भी शामिल होने जा रहे हैं। संभावना है कि आज दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में राम सिंह कैड़ा भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। हालांकि, उनके भाजपा में आने की चर्चाओं के बीच भीमताल क्षेत्र में पार्टी के भीतर से विरोध के सुर भी उठने लगे हैं।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और बंशीधर भगत भी दिल्ली में मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही कैड़ा के 2022 में भाजपा के टिकट से भीमताल विधानसभा से चुनाव लड़ने के संभावना भी बलवती हो गई है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही कैड़ा की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से मुलाकात हो चुकी है। इससे पहले पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार और धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कुछ समय पहले दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। राजकुमार तो विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा भी दे चुके हैं। इस बीच लंबे समय से चर्चा चल रही है कि भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

संबंधित समाचार