हल्द्वानी: तख्तियां लेकर बैठे सफाई कर्मचारियों ने मेयर से मांगा इंसाफ
हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम की महिला कर्मचारियों को बर्खास्त किए जाने का मामला एक बार फिर से गरमाया है। सफाई कर्मचारी उनके बहाली की मांग के साथ नगर निगम के गेट पर बैठ गए। उन्होंने तख्तियों पर मेयर इंसाफ करो लिखकर जमकर नारेबाजी की। अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठक …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम की महिला कर्मचारियों को बर्खास्त किए जाने का मामला एक बार फिर से गरमाया है। सफाई कर्मचारी उनके बहाली की मांग के साथ नगर निगम के गेट पर बैठ गए। उन्होंने तख्तियों पर मेयर इंसाफ करो लिखकर जमकर नारेबाजी की। अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठक गए।

देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने एक स्वर में अधिकारियों के खिलाफ निगम परिसर पर प्रदर्शन किया। प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने कहा कि अधिकारियों के पक्षपात के कारण सफाई कर्मचारी रूप में शामिल महिलाओं के साथ अन्याय हुआ है। इस दौरान रामू भारती, चौधरी अमरदीप, शकील सलमानी, संजीव, राजेश, अशोक, रवि, चंदन, दिनेश, अनिल, रोहित, राजेश, विशाल, बांकेलाल, राहत, मुकेश, चमन आदि शामिल रहे।
