सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी 14 अक्तूबर को पहुंचेंगे हल्द्वानी
हल्द्वानी, अमृत विचार। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी 14 अक्टूबर को हल्द्वानी पहुंचेंगे। वह यहां 24 अक्टूबर से पिथौरागढ़ से शुरू होने जा रही शहीद सम्मान यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वह 14 को सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। फिर दोपहर 12.30 बजे मोटाहल्दू स्थित …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी 14 अक्टूबर को हल्द्वानी पहुंचेंगे। वह यहां 24 अक्टूबर से पिथौरागढ़ से शुरू होने जा रही शहीद सम्मान यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वह 14 को सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
फिर दोपहर 12.30 बजे मोटाहल्दू स्थित शहीद चंदन फिलिंग स्टेशन में शहीद लांस नायक चन्दन सिंह सेना मेडल विजेता की प्रतिमा का अनावरण एवं शहीद के माता-पिता के सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे। फिर वह सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचेंगे। देर शाम रामनगर पहुंचेंगे यहां एक विवाह समारोह में शिरकत के बाद 15 अक्टूबर को देहरादून रवाना हो जाएंगे।
