यहां दोस्त ने दिया दगा, शराब पिलाकर लिया लूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दो दिन पहले दोस्त बने एक शातिर ने शराब पिलाकर युवक को लूट लिया। युवक फिलीपींस की नौकरी छोड़ कर रोजी-रोटी की तलाश में भीमताल आया था। दोपहर नशे की हालत में पीड़ित कोतवाली पुलिस के पास फरियाद लेकर पहुंचा। नेहरुनगर देहरादून निवासी रवींद्र चंद्र ने बताया कि वह फिलीपींस के एक …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दो दिन पहले दोस्त बने एक शातिर ने शराब पिलाकर युवक को लूट लिया। युवक फिलीपींस की नौकरी छोड़ कर रोजी-रोटी की तलाश में भीमताल आया था। दोपहर नशे की हालत में पीड़ित कोतवाली पुलिस के पास फरियाद लेकर पहुंचा।

नेहरुनगर देहरादून निवासी रवींद्र चंद्र ने बताया कि वह फिलीपींस के एक होटल में नौकरी करता था और 30 सितंबर को वह काम की तलाश में भारत लौटा। तीन दिन पहले रवींद्र भीमताल स्थित एक होटल में इंटरव्यू के लिए पहुंचा। जहां उसने दो दिन तक काम किया। होटल में उसकी मुलाकात इंटरव्यू के लिए एक युवक से हुई। काम पसंद नहीं आने पर शुक्रवार रात दोनों घर जाने के लिए हल्द्वानी आ गए।

यहां एक होटल में कमरा लिया और साथ रहे। सुबह रवींद्र को देहरादून जाना था और इससे पहले दोनों शराब पी। फिर बस अड्डे पहुंचे। यहां युवक ने गर्लफ्रैंड से बात करने के लिए रवींद्र से मोबाइल मांगा और मोबाइल लेकर गायब हो गया। रवींद्र नशे की हालत में कोतवाली पहुंची और बताया कि वो पर्स से करीब तीन हजार रुपए भी ले गया। हालांकि ज्यादा नशे में होने की वजह से वो पुलिस को तहरीर तक लिखकर नहीं दे सका।

संबंधित समाचार