हल्द्वानी: मां की बरसी से पहले बेटे ने दे दी जान, दर्दनाक वजह आई सामने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार।आनंद बल्लभ पांडे (40) पुत्र स्व.नंदा बल्लभ पांडे मूलरूप से पलौली चैलछीना अल्मोड़ा का रहने वाला है और यहां तल्ली हल्द्वानी में पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। आनंद की बड़ी मंडी में चाय की दुकान थी, लेकिन कुछ साल पहले वह एक ट्रक का मालिक था। हादसे में ट्रक के …

हल्द्वानी, अमृत विचार।आनंद बल्लभ पांडे (40) पुत्र स्व.नंदा बल्लभ पांडे मूलरूप से पलौली चैलछीना अल्मोड़ा का रहने वाला है और यहां तल्ली हल्द्वानी में पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। आनंद की बड़ी मंडी में चाय की दुकान थी, लेकिन कुछ साल पहले वह एक ट्रक का मालिक था।

हादसे में ट्रक के साथ आनंद भी लगभग अपाहिज हो गए और आर्थिकी खराब हो गई। इसके बाद से आनंद शराब भी पीने लगा। मंगलवार को आनंद की मां की बरसी थी। बताया जाता है कि शाम आनंद पत्नी से बाल काले करने के लिए पैसे मांग रहा था और कह रहा था कि रात ही स्कूटी से अल्मोड़ा जाएगा।

पत्नी यह कहते हुए पैसे देने से मना कर दिया कि जब बरसी में मुंडन होना तो बाल काले करा कर क्या फायदा और जब जाना ही है तो दिन में जाना। इस पर दोनों में कहासुनी हुई और आनंद ने कमरा अंदर से बंद कर लिया। आनंद रोज सुबह दुकान जाने के लिए चार बजे उठ जाता था, लेकिन सोमवार को नहीं उठा। दरवाजा न खुलने पर पत्नी ने जाली से झांक कर देखा तो सन्न रह गई। पत्नी के दुपट्टे से आनंद की लाश लटक रही थी।

संबंधित समाचार