देहरादून: जन्मेजय खंडूरी समेत पांच आईपीएस बने डीआईजी, देखें लिस्ट
देहरादून, अमृत विचार। राजधानी के पुलिस कप्तान जन्मेजय खंडूरी समेत 5 आईपीएस अधिकारी डीआईजी बन गए हैं। 10 महीने के इंतजार के बाद सचिव की अध्यक्षता में डीपीसी हुई। डीआईजी बनाए गए सभी अधिकारी वर्ष 2007 बैच के हैं। इनमें जन्मेजय खंडूरी के अलावा डॉ सदानंद दाते, सेंथिल अबूदई कृष्ण राज एस, सुनील मीणा और हरिद्वार …
देहरादून, अमृत विचार। राजधानी के पुलिस कप्तान जन्मेजय खंडूरी समेत 5 आईपीएस अधिकारी डीआईजी बन गए हैं। 10 महीने के इंतजार के बाद सचिव की अध्यक्षता में डीपीसी हुई। डीआईजी बनाए गए सभी अधिकारी वर्ष 2007 बैच के हैं।
इनमें जन्मेजय खंडूरी के अलावा डॉ सदानंद दाते, सेंथिल अबूदई कृष्ण राज एस, सुनील मीणा और हरिद्वार के पुलिस कप्तान डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत शामिल हैं इन सभी पुलिस अधिकारियों को जनवरी 2021 में डीआईजी बनना था।
उस वक्त कैडर पोस्ट ना होने के कारण डीपीसी नहीं हो पाई थी पिछले दिनों मामला केंद्र सरकार के पास जाने के बाद अब मामले में हरी झंडी मिली है।
