नैनीतालः इस गांव में एक साथ सात लोग निकले कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। ज़िले में गरमपानी के पास रातीघाट गाँव में सात लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इससे स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग दोनों में ही हड़कंप है। पिछले दिनों गरमपानी के पास सीनियर सेकेंडरी स्कूल रातीघाट के कुछ बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने हाली गाँव निवासी उनके परिजनों के …

नैनीताल, अमृत विचार। ज़िले में गरमपानी के पास रातीघाट गाँव में सात लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इससे स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग दोनों में ही हड़कंप है।

पिछले दिनों गरमपानी के पास सीनियर सेकेंडरी स्कूल रातीघाट के कुछ बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने हाली गाँव निवासी उनके परिजनों के सैंपल जांच के लिए भिजवाए थे। मंगलवार को मिली रिपेार्ट में आठ में सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इनमें से एक बच्चा है जबकि 6 बड़े हैं। नैनीताल की सीएमओ डा. भागीरथी जोशी ने कहा है कि 14 अक्टूबर को पूरे गांव के सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिन सात लोगों की रिपेार्ट पाजीटिव आई है। उनमें कोरोना का कोई भी लक्षण नहीं दिख रहा है। वे सभी एसिम्टमेटिक हैं। उन्होंने बताया कि सभी पाजीटिव मरीजों के आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

इधर स्वास्थ्य विभाग उन लोगों की सूची बना रहा है जो लोग इस गाँव के निवासियों के संपर्क में आये थे। इस गाँव के पास गरमपानी क्षेत्र में भी स्वास्थ्य जांच अभियान चला सकता है। त्योहारों के समय जिले के एक गांव में कोरोना के इतने मरीज मिलने के बाद विभाग पर्वतीय क्षेत्रों में सैम्पलिंग बढ़ा रहा है।

 

संबंधित समाचार