हल्द्वानी: नशे की हालत में आरटीआई कार्यकर्ता ने पीआरडी जवान को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नशे की हालत में मंडी पहुंचे आरटीआई कार्यकर्ता ने वीडियोग्राफी करने से रोकने पर मंडी के गार्ड को बुरी तरह पीट डाला। गार्ड ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई और सीधा पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीआरडी जवान गणेश चंद्र …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नशे की हालत में मंडी पहुंचे आरटीआई कार्यकर्ता ने वीडियोग्राफी करने से रोकने पर मंडी के गार्ड को बुरी तरह पीट डाला। गार्ड ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई और सीधा पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पीआरडी जवान गणेश चंद्र पुत्र स्व.नैनराम इन दिनों बड़ी मंडी में बतौर सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। 14 अक्तूबर की रात गणेश चंद्र की ड्यूटी मंडी के पश्चिमी गेट पर थी। गणेश की मानें तो रात करीब पौने दस बजे आरटीआई कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह नशे की हालत में मंडी के पश्चिमी गेट पर पहुंचा और उसने वीडियो बनानी शुरू कर दी। जब गणेश ने वीडियोग्राफी से रोका तो राजेंद्र ने उसके साथ मारपीट कर दी। उसने किसी तरह वहां से भाग कर जान बचाई।

आरोप है कि राजेंद्र ने मारपीट करने के साथ ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और गालीगलौज की, जिसके बाद पीआरडी जवान गणेश ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार