हल्द्वानी: नैनीताल रोड पर नहर में उतराता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी की खुली नहरें मौत का ठिकाना बनती जा रही हैं। रविवार दोपहर नैनीताल रोड पर विशाल मेगा मार्ट के पास बरसाती नहर में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस ने राहगीरों की मदद से शव को नहर से निकाला। काठगोदाम थानाध्यक्ष …
हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी की खुली नहरें मौत का ठिकाना बनती जा रही हैं। रविवार दोपहर नैनीताल रोड पर विशाल मेगा मार्ट के पास बरसाती नहर में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस ने राहगीरों की मदद से शव को नहर से निकाला।

काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इधर, नहर में शव मिलने की सूचना पर नैनीताल रोड पर भीड़ जुट गई।
