कोरोना अलर्ट: 18 नवंबर तक हल्द्वानी के स्कूलों में होगी कोरोना की जांच, देखें स्कूलों की सूची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना महामारी फिर से विकराल रूप अख्तियार न करें, इसके लिए प्रशासन प्रयासरत है। वर्तमान में त्योहारों का सीजन भी चल रहा है। ऐसे में कोरोना का खतरा भी बढ़ गया है। इसी के मद्देनजर डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने शहर के सभी विद्यालयों में कोरोना सैंपलिंग करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना महामारी फिर से विकराल रूप अख्तियार न करें, इसके लिए प्रशासन प्रयासरत है। वर्तमान में त्योहारों का सीजन भी चल रहा है। ऐसे में कोरोना का खतरा भी बढ़ गया है। इसी के मद्देनजर डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने शहर के सभी विद्यालयों में कोरोना सैंपलिंग करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं। स्कूलों की लिस्ट भी बनकर तैयार हो गई है।


सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के अनुसार, सरकारी स्कूलों की सैपलिंग की तारीख तय हो गई है। उन्होंने बताया कि 18 अक्तूबर को राजकीय इंटर कॉलेज नारायण नगर, 21 अक्तूबर को राइका कठघरिया, 22 अक्तूबर को राइका बनभूलपुरा, 23 अक्तूबर को राइका राजपुरा, 25 अक्तूबर को राबाइंका हल्द्वानी, 26 अक्तूबर राबाइंका वनभूलपुरा में स्कूली बच्चों की सैंपलिंग की जाएगी।

27 अक्तूबर राउमावि देवलचौड़, 28 अक्तूबर राउमा वि प्रेमपुर लोशज्ञानी, 29 अक्तूबर राउमावि गौजाजाली, 30 अक्तूबर राकउमावि राजपुरा में टीम कार्य करेगी।

एक नवंबर को राकउमावि गांधीनगर, दो नवंबर को राकउमावि जवाहर ज्योति, तीन नवंबर को बमोरी, आठ नवंबर को ननिइका काठगोदाम, नौ नवंबर को बालिका इंटर कॉलेज काठगोदाम, 10 नवंबर को खाल्सा नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, 11 नवंबर एमबी इंटर कॉलेज, 12 नवंबर को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज बरेली रोड, 13 नवंबर को एचएन इंटर कॉलेज, 15 नवंबर को ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज, 16 को सिथिंया सीनियर सेकेंड्री स्कूल छोटी मुखानी, 17 नवंबर को हरगोविन्द सुयाल सरस्वती विद्या मन्दिर एवं 18 नवंबर को महर्षि विद्या मन्दिर देवलचौड़ में बच्चों के सैम्पल लिए जाएंगे। सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी प्रधानाचार्यों को तय तिथि पर अपने विद्यालय में सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार