हल्द्वानी: 21 अक्तूबर को 12 घंटे तक बंद रहेगा रामपुर हाईवे, ये है वजह
हल्द्वानी, अमृत विचार। लालकुआं-रुद्रपुर सिडकुल हॉल्ट के बीच किलोमीटर छह से आठ के बीच रेलवे ट्रैक में मरम्मत के चलते 21 अक्तूबर की रात टांडा बैरियर बंद रहेगा। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर प्रशांत पांडेय ने बताया कि 21 अक्तूबर की रात आठ बजे से 22 अक्तूबर की सुबह आठ बजे तक फाटक बंद रहेगा। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। लालकुआं-रुद्रपुर सिडकुल हॉल्ट के बीच किलोमीटर छह से आठ के बीच रेलवे ट्रैक में मरम्मत के चलते 21 अक्तूबर की रात टांडा बैरियर बंद रहेगा। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर प्रशांत पांडेय ने बताया कि 21 अक्तूबर की रात आठ बजे से 22 अक्तूबर की सुबह आठ बजे तक फाटक बंद रहेगा।

उन्होंने बताया कि फाटक से भारी वाहनों के गुजरने से ट्रैक पर दबाव पड़ता है। ऐसे में ट्रैक की सुरक्षा का काम जरूरी है। विकल्प के तौर पर रुद्रपुर और हल्द्वानी के लिए बरेली रोड से किच्छा, पंतनगर होते हुए सफर किया जा सकता है। कालाढूंगी होते हुए बाजपुर, गदरपुर का मार्ग भी खुला रहेगा।
