मनी लॉन्ड्रिंग केस: ईडी के समन पर तीसरी बार भी पेश नहीं हुईं जैकलीन फर्नांडीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। जैकलीन फर्नांडीज ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ 200 करोड़ रुपए से ज्यादा के धन शोधन मामले की जांच के संबंध में पूछताछ के लिए सोमवार को फिर से ईडी के समने पेश नहीं हुईं। ऐसा बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी अनुपस्थिति के लिए अपनी शूटिंग को वजह बताया है। जांच एजेंसी फिर …

मुंबई। जैकलीन फर्नांडीज ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ 200 करोड़ रुपए से ज्यादा के धन शोधन मामले की जांच के संबंध में पूछताछ के लिए सोमवार को फिर से ईडी के समने पेश नहीं हुईं। ऐसा बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी अनुपस्थिति के लिए अपनी शूटिंग को वजह बताया है। जांच एजेंसी फिर से उन्हें एक नई तारीख पर पेश होने के लिए कह सकती है। यह तीसरी बार है जब फर्नांडीज ईडी के नोटिस पर पेश नहीं हुई।

एक्ट्रेस अगस्त में संघीय एजेंसी के सामने पेश हुई थीं और धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत इस मामले में उनका बयान दर्ज किया गया था। ऐसा माना जा रहा है कि एजेंसी चंद्रशेखर और उसकी अभिनेत्री पत्नी लीना मारिया पॉल से जुड़े मामले में मुख्य आरोपी से फर्नांडीज का आमना-सामना कराना चाहती है। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी इस मामले में कथित तौर पर फर्नांडीज से जुड़े धन के कुछ लेन-देन के बारे में जानना चाहती है।

अभिनेत्री और नोरा फतेही ने इस मामले में बृहस्पतिवार को ईडी के समने अपना बयान दर्ज कराया था। फतेही के प्रतिनिधि ने कहा था कि वह इस मामले में पीड़ित रही हैं और एक गवाह के तौर पर वह जांच में अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही हैं और उनकी मदद कर रही हैं।

चंद्रशेखर और पॉल को हाल में ईडी ने गिरफ्तार किया। उन्हें एक स्थानीय जेल में रखा गया है। उससे पहले दिल्ली पुलिस ने दोनों को फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति के साथ कुछ हाई प्रोफाइल लोगों को ठगने के आरोप में हिरासत में लिया था।

अगस्त में ईडी ने चंद्रशेखर के परिसरों पर छापा मारा और चेन्नई में एक बंगला, 82.5 लाख रूपए नकद और दर्जनों लग्जरी कारें जब्त की थीं। उसने एक बयान में दावा किया था कि चंद्रशेखर एक ‘नामी ठग’ है और 200 करोड़ रूपए की ठगी, जबरन वसूली, कथित आपराधिक साजिश को लेकर दिल्ली पुलिस उसकी जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता