हल्द्वानी: वाल्मीकि जयंती पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर शहर में कई स्थानों पर पूजा अर्चना की गई। बुधवार शाम को लक्ष्मी शिशु मंदिर से तिकोनिया स्थित वाल्मीकि पार्क तक ढोल नगाड़ों के बीच धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान वाल्मीकि समाज के गणमान्यजन समेत बच्चे और महिलाएं शामिल रहीं। शोभायात्रा के दौरान बाजार क्षेत्र …

हल्द्वानी, अमृत विचार। महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर शहर में कई स्थानों पर पूजा अर्चना की गई। बुधवार शाम को लक्ष्मी शिशु मंदिर से तिकोनिया स्थित वाल्मीकि पार्क तक ढोल नगाड़ों के बीच धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान वाल्मीकि समाज के गणमान्यजन समेत बच्चे और महिलाएं शामिल रहीं। शोभायात्रा के दौरान बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति भी बन गई।

शोभायात्रा में राम दरबार और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान भगवान वाल्मीकि के जयकारों से माहौल गुंजायमान हो गया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को एक आदर्श दृष्टिकोण देने का कार्य किया था। जिसे आज समस्त समाज लाभांवित हो रहा है। समाज का उत्थान तभी संभव है जब भगवान वाल्मीकि के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें।

इस मौके पर मेयर जोगेंद्र पाल रौतेला, कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश, राज्यमंत्री अजय राजौर, गंगा जायसवाल, सचिन भारती, ललित वाल्मीकि, आशु वाल्मीकि, राम अवतार राजौर, सुरेश लाला, अमरदीप चौधरी, अशोक राज, मोना, आलोक, पार्षद धर्मवीर, रवि वाल्मीकि, रोहित कुमार आदि रहे।

संबंधित समाचार