हल्द्वानी: सफाई कर्मचारियों का आमरण अनशन शुरू, बहाली की मांग के गूंजे नारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि उत्तराखंड सफाई संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने बहाली की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। पहले दिन संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने अनशन किया। इस दौरान जमकर बर्खास्त हुए कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग के साथ नारे लगाए गए। शुक्रवार को अनशन स्थल …

हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि उत्तराखंड सफाई संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने बहाली की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। पहले दिन संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने अनशन किया। इस दौरान जमकर बर्खास्त हुए कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग के साथ नारे लगाए गए।

शुक्रवार को अनशन स्थल पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह ने कहा कि 13 दिनों से कर्मचारियों का आंदोलन चल रहा है। बावजूद इसके उदासीनता का व्यवहार हो रहा है। नगर निगम प्रशासन ने पक्षपातपूर्ण व्यवहार के साथ छह कर्मचारियों का रोजगार छीन लिया गया। जबकि दूसरे पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। चेताया कि कर्मचारियों की बहाली होने तक अनिश्चितकालीन अनशन जारी रहेगा।

इस दौरान अखिल भारतीय श्रीवाल्मीकी नवयुवक संघ के प्रदेश सचिव सचिन भारती, जिलाध्यक्ष उज्ज्वल चौहान, संजय पंडालिया, उपाध्यक्ष सचिन कुमार, नगर अध्यक्ष सन्नी, विशाल ने भी उनका समर्थन किया। धरने पर बांके लाल, संजीव, अनिल भारती, रामू भारती, विजय पाल, रवि चिंडालिया, चौधरी अशोक, मुकेश, बांके लाल, आशीष, विश्वास, विशाल, रोहित टांक, चमन, रोहित, वीरेंद्र, मंजू, कृष्णा, अनीता, मुकेश, दिनेश चौधरी, श्याम, राजेश, संजय, साहिल, मुकुल, अरुण बैठे।

संबंधित समाचार