भीमताल: उत्कृष्ट काम करने के चलते भीमताल ब्लॉक का चयन
भीमताल, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अच्छा काम करने की वजह से भीमताल विकासखंड को चुना गया है। वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से देशभर की 75 जिला पंचायतों, 75 क्षेत्र पंचायतों व 75 ग्राम पंचायतों को आमंत्रित किया गया। भीमताल विकासखंड की ओर से ब्लॉक प्रमुख डा. हरीश बिष्ट ने कहा कि …
भीमताल, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अच्छा काम करने की वजह से भीमताल विकासखंड को चुना गया है। वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से देशभर की 75 जिला पंचायतों, 75 क्षेत्र पंचायतों व 75 ग्राम पंचायतों को आमंत्रित किया गया।
भीमताल विकासखंड की ओर से ब्लॉक प्रमुख डा. हरीश बिष्ट ने कहा कि समावेशी विकास के लिए वह हमेशा प्रयास करते रहेंगे। इस दौरान खंडी विकास अधिकारी रमेश चंद्र भट्ट, एडीओ पंचायत गोपाल राम, केएस सामंत, रमेश कनवाल, डीपीओ मनरेगा नीरज कुमार जोशी, दुर्गादत्त पलड़िया, नवीन क्वीरा, धीरेंद्र जीना, खजान चंद्र बुधानी, पवन बेलवाल, कृष्ण राघव, प्रेम कुल्याल, धीरेंद्र सिंह, लक्ष्मण गंगोला, आरपी टम्टा, राजेंद्र कोटलिया, धमेंद्र रावत, प्रदीप कुमार आदि थे।
