अयोध्या: दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने किया घाटों का निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की टीम ने दीपोत्सव की तैयारी को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ अयोध्या के घाटों का निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय के दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो. शैलेन्द्र वर्मा ने बताया कि राम की पैड़ी पर दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए सभी घाटों की कमियों को शीघ्र निस्तारित किए जाने …

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की टीम ने दीपोत्सव की तैयारी को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ अयोध्या के घाटों का निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय के दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो. शैलेन्द्र वर्मा ने बताया कि राम की पैड़ी पर दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए सभी घाटों की कमियों को शीघ्र निस्तारित किए जाने का अनुरोध किया गया है।

जिससे समय से दीपोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके। जिला प्रशासन ने शीघ्र निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आदेशित किया। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी नगर सलिल पटेल, एसडीएम अनीता यादव, पर्यटन विभाग के उच्चाधिकारी एवं सहायक नगर आयुक्त मौजूद रहे।

पांचवें दीपोत्सव को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दीए बिछाने एवं रामायणकालीन प्रसंगों को उकेरने के लिए 23 अक्टूबर से चित्राकंन का कार्य कराया जा रहा है। जो तीन नवम्बर तक चलता रहेगा। दीपोत्सव में 12 हजार वालंटियर लगाये गये है। जो नौ लाख दिए बिछाएंगे और 7 लाख 51 हजार दीए जलाएंगे भी।

संबंधित समाचार