‘एक विलेन रिटर्नस’ की शूटिंग हुई पूरी, जॉन अब्राहम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने अपनी आने वाली फिल्म ‘एक विलेन रिटर्नस’ की शूटिंग पूरी कर ली है। 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘एक विलेन’ में सिद्धार्थ मल्‍होत्रा,  श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख ने लीड रोल निभाया था। View this post on Instagram A post shared by John Abraham (@thejohnabraham) एक विलेन …

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने अपनी आने वाली फिल्म ‘एक विलेन रिटर्नस’ की शूटिंग पूरी कर ली है। 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘एक विलेन’ में सिद्धार्थ मल्‍होत्रा,  श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख ने लीड रोल निभाया था।

एक विलेन के सीक्‍वल ‘एक विलन रिटर्न्‍स’ में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया जैसे कलाकार नजर आएंगे। जॉन अब्राहम ने ‘एक विलन रिटर्न्‍स’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की रैप-अप पार्टी की कुछ फोटोज शेयर कर दी है।

जॉन ने इन फोटोज के कैप्शन में लिखा कि मेरी पहली फिल्म से लेकर अब तक मोहित सूरी और मैंने एक लंबा सफर तय किया है। इस खूबसूरत अनुभव को कुछ बेहतरीन यादों के साथ समेटते हुए। यह फिल्म 08 जुलाई 2022 को रिलीज होगी।

संबंधित समाचार