Bigg Boss 15: वीकेंड के वार में शमिता शेट्टी पर बरसेंगे सलमान खान, प्रोमो वीडियो हुआ वायरल…
मुंबई। ‘बिग बॉस 15’ के वीकेंड का वार एपिसोड में इस बार भाईजान और शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी में बेहस होने वाली है। इस बार सलमान खान शमिता की क्लास लगाते नज़र आएंगे। आने वाले एपिसोड का प्रोमो काफी वायरल हो रहा है। प्रोमो में सलमान काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। …
मुंबई। ‘बिग बॉस 15’ के वीकेंड का वार एपिसोड में इस बार भाईजान और शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी में बेहस होने वाली है। इस बार सलमान खान शमिता की क्लास लगाते नज़र आएंगे। आने वाले एपिसोड का प्रोमो काफी वायरल हो रहा है। प्रोमो में सलमान काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं।
बता दें, सलमान खान ने शमिता से कहा कि उन्हें शो होस्ट करने का कोई शौक नहीं है और उनका बस चले तो वो वीकेंड एपिसोड्स पर आएं ही नहीं। इसके साथ ही उनपर तंज कसते हुए उन्हें रानी कहकर भी बुलाया।
https://youtu.be/p-FIE4zOEAA
सलमान ने शमिता को ऐसा इसलिए कहा क्योंकि वो शो में सभी को उनके हिसाब से चलाना चाहती हैं। शमिता सलमान की ये बात सुनकर भड़क जाती हैं और उन्हें गुस्से में पलट कर जवाब देते हुए नजर आ रही हैं।
