काशीपुर: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 11 लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एसओजी व पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डाक खाने के सामने वाली गली में जुआ खेलते 11 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से एक ताश की गड्डी व दो लाख 44 हजार 650 रुपए की नकदी भी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने विजय नगर नई बस्ती …

काशीपुर, अमृत विचार। एसओजी व पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डाक खाने के सामने वाली गली में जुआ खेलते 11 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से एक ताश की गड्डी व दो लाख 44 हजार 650 रुपए की नकदी भी बरामद की है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने विजय नगर नई बस्ती निवासी रहीश, जरीफ अहमद, मो. इरफान, मोहल्ला कटरामालियान निवासी अरुण कुमार, अनुज कुमार, नई सब्जी मंडी निवासी अनिल कुमार, गिरीताल निवासी राजाराम, मोहल्ला गंज निवासी जय कुमार, मो. शाकिर, रतन सिनेमा रोड निवासी पंकज अग्रवाल व हितेश कुमार बताया।

पुलिस ने सभी आरोपियों का 13 जुआ अधिनियम में चालान कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस टीम में एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसओजी प्रभारी रविन्द्र बिष्ट, एसआई नवीन बुधानी, कांस्टेबल दीवान बोरा, विनय यादव, गिरीश काण्डपाल, दीपक कठैत, सुनील तोमर व अनिल शामिल रहे।

संबंधित समाचार