हल्द्वानी: घर में चलता मिला जुआ, छह धरे गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दिवाली नजदीक आते ही जुआ खेलने वालों की तादाद भी बढ़ने लगी है। रविवार को मुखानी पुलिस ने भी जुआरियों को गिरफ्तार कर 13 हजार 880 रुपए बरामद किए। प्रशिक्षु सीओ नितिन लोहनी के नेतृत्व में पुलिस ने अमेठी रेस्टोरेंट के सामने वाली गली में स्थित अशोक के मकान में छापा मारा। राकेश …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दिवाली नजदीक आते ही जुआ खेलने वालों की तादाद भी बढ़ने लगी है। रविवार को मुखानी पुलिस ने भी जुआरियों को गिरफ्तार कर 13 हजार 880 रुपए बरामद किए। प्रशिक्षु सीओ नितिन लोहनी के नेतृत्व में पुलिस ने अमेठी रेस्टोरेंट के सामने वाली गली में स्थित अशोक के मकान में छापा मारा।

राकेश कुमार निवासी रेशमबाग गैस गोदाम रोड, परमेश्वरी निवासी आरके टेंट हाउस रोड, जवाहर लाल निवासी रेशमबाग गैस गोदाम रोड, वेद प्रकाश निवासी आरके टेंट हाउस रोड, राजवीर निवासी रेशमबाग गैस गोदाम रोड व धर्मवीर निवासी आरके टेंट हाउस रोड को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में एसआई संजीत कुमार राठौर, आरक्षी नवीन, गिरीश भट्ट आदि थे।

संबंधित समाचार