हल्द्वानी: आज से एमबीपीजी कॉलेज में अवकाश घोषित, सिर्फ कार्यालय कर्मी देंगे हाजिरी
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में मंगलवार से दिवाली की छुट्टी घोषित कर दी गई हैं। अब कॉलेज सात नवंबर को खुलेंगे। हालांकि यह अवकाश केवल छात्रों और अध्यापकों के लिए ही घोषित किया गया है। नॉन टीचिंग स्टाफ को मंगलवार को कालेज आना होगा। प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने बताया कि दिवाली पर्व पर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में मंगलवार से दिवाली की छुट्टी घोषित कर दी गई हैं। अब कॉलेज सात नवंबर को खुलेंगे। हालांकि यह अवकाश केवल छात्रों और अध्यापकों के लिए ही घोषित किया गया है। नॉन टीचिंग स्टाफ को मंगलवार को कालेज आना होगा।
प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने बताया कि दिवाली पर्व पर हर साल की तरह इस बार भी धनतेरस से छुट्टी कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में कार्यालय वर्क से जुड़े कर्मचारियों का अवकाश नहीं रहेगा। उन्हें दफ्तर आना होगा। उनका अवकाश तीन नवंबर के बाद होगा।
