रामनगर: सड़क हादसे में छात्रा की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम पीरूमदारा काशीपुर रामनगर नेशनल हाईवे 309 पर बीते दिवस पीरुमदारा बेनी बिहार निवासी 20 वर्षीय मनीषा नेगी पुत्री मनवर नेगी को सड़क पार करते समय साईं मंदिर के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर …

रामनगर, अमृत विचार। सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

ग्राम पीरूमदारा काशीपुर रामनगर नेशनल हाईवे 309 पर बीते दिवस पीरुमदारा बेनी बिहार निवासी 20 वर्षीय मनीषा नेगी पुत्री मनवर नेगी को सड़क पार करते समय साईं मंदिर के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। यह हादसा उस वक्त हुआ जब मनीषा पीरुमदारा बद्री बिहार से अपने घर की ओर पैदल जा रही थी।

हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा को काशीपुर चिकित्सालय ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पीरूमदारा चौकी इंचार्ज भगवान सिंह महर ने बताया कि मनीषा काशीपुर नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। छात्रा का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

संबंधित समाचार