कालाढूंगी: तय किराया ही वसूलेंगे ट्रांसपोर्टर, पुलिस के साथ बैठक में बनी सहमति
कालाढूंगी, अमृत विचार। ट्रांसपोर्ट कारोबारी आरटीओ द्वारा निर्धारित किराया ही वसूल सकेंगे। अधिक किराया वसूली पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और ट्रक मालिकों की यूनियन के बीच हुई बैठक के बाद इस पर सहमति बनी है। मंगलवार को थाना परिसर में पुलिस और ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें यह तह …
कालाढूंगी, अमृत विचार। ट्रांसपोर्ट कारोबारी आरटीओ द्वारा निर्धारित किराया ही वसूल सकेंगे। अधिक किराया वसूली पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और ट्रक मालिकों की यूनियन के बीच हुई बैठक के बाद इस पर सहमति बनी है।
मंगलवार को थाना परिसर में पुलिस और ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें यह तह हुआ आरटीओ के निर्धारित भाड़े पर ट्रक का संचालन किया जाएगा। पर्वतीय और मैदानी रूट पर तय भाड़े के मुताबिक ही किराया लिया जाएगा।
इस दौरान ट्रक वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष बसंत जोशी, उपाध्यक्ष गणेश मेहरा, संरक्षक हयात, सचिव नदीम, सदस्य देविदत्त पालीवाल, सदस्य मोहन सिंह, सदस्य असरफ अली, सदस्य मजीद अहमद आदि थे।
