रुद्रपुर: दबंगो ने घर में घुसकर की लूटपाट, रिपोर्ट दर्ज
रुद्रपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के रंपुरा बस्ती निवासी एक परिवार पर दबंग युवकों ने एकराय होकर हमला कर दिया। हमलावर दुकान में रखी नकदी के साथ ही घर में रखे 50 हजार रुपए की सोने की चेन भी लूटकर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच …
रुद्रपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के रंपुरा बस्ती निवासी एक परिवार पर दबंग युवकों ने एकराय होकर हमला कर दिया। हमलावर दुकान में रखी नकदी के साथ ही घर में रखे 50 हजार रुपए की सोने की चेन भी लूटकर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रंपुरा वार्ड-22 निवासी भीमसैन ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि 31 अक्टूबर की दोपहर को वह अपनी दुकान पर बैठा था कि अचानक वहीं के रहने वाले मुकेश, राकेश, गप्पू उर्फ सतीश, राजकुमार उर्फ नन्हा सहित अज्ञात युवक एकराय होकर दुकान में घुस आए और गाली गलौज करने लगे।
जब उसने इसका विरोध किया, तो सभी युवकों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया और बीच बचाव करने आए परिवार से भी जमकर मारपीट की। इस दौरान हमलावरों ने दुकान में रखी दस हजार रुपए की नगदी और घर में रखी 50 हजार रुपए की सोने की जंजीर भी लूट ले गए। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद सहित अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
