हल्द्वानी: एकता महासम्मेलन में ब्राह्मण दिखाएगा अपनी ताकत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश का ब्राह्मण समाज अपनी ताकत और एकता दिखाने के लिए बड़ी तैयारी में जुट गया है। 13 दिसंबर को यह समाज एकता महासम्मेलन के जरिए सरकार और राजनीतिक पार्टियों के सामने बड़ी छाप छोड़ने का प्रयास करेगा। इस सम्मेलन में प्रदेश भर के ब्राह्मण समाज से जुड़े …

अमृत विचार, हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश का ब्राह्मण समाज अपनी ताकत और एकता दिखाने के लिए बड़ी तैयारी में जुट गया है। 13 दिसंबर को यह समाज एकता महासम्मेलन के जरिए सरकार और राजनीतिक पार्टियों के सामने बड़ी छाप छोड़ने का प्रयास करेगा।

इस सम्मेलन में प्रदेश भर के ब्राह्मण समाज से जुड़े लोग और 18 से ज्यादा इस समाज के संगठन भाग लेंगे। सभी एकमत होकर मांगों को बुलंद करेंगे और चुनाव में नजर अंदाज करने वाली पार्टियों के खिलाफ विगुल भी बजाएंगे।

अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के तत्वावधान में यह कार्यक्रम शनिवार को आयोजित होगा। कालाढूंगी रोड स्थित एक होटल में बैठक के दौरान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने कहा कि यह सम्मेलन ब्राह्मण एकता का बड़ा प्रदर्शन साबित होगा। ब्राह्मण मांगों के साथ साथ सवर्ण विकास के लिए भी मांगे की जाएंगी।

इसलिए इसमें अन्य समाज के संगठन भी शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 22 फीसदी लोग ब्राह्मण समाज के हैं, उसके बावजूद इस समाज के प्रति किसी भी सरकार का कोई सरोकार नहीं होता है। हमारी मांगे हासिए पर चली जाती हैं। अब यह उदासीनता नहीं सही जाएगी और बड़े स्तर पर हमारी एकता सरकारों को सोचने पर मजबूर कर देंगी।

इन मांगों को लेकर उठाएंगे आवाज
1-भगवान परशुराम के जन्म दिवस को सार्वजनिक अवकाश
2-उत्तराखंड मंदिरों के पुरोहितों को मासिक भत्ता
3-सवर्ण आयोग का शीघ्र गठन
4-आर्थिक आधार पर आरक्षण
5-प्रत्येक शहर में भगवान परशुराम की प्रतिमा
6-ब्राह्मण निर्धन कन्याओं के लिए शिक्षा व विवाह के लिए आर्थिक सहायता

रावण का अभिनय करने पर सुशील सम्मानित
मुखानी रामलीला में रावण का अभिनय करने पर पंडित सुशील भट्ट को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश जोशी, बृजेश तिवारी, सुनील दत्त बमेटा, रविंद्र सरोतिया, विवेक वशिष्ठ, सुशील शर्मा, ललित पांडे, संजय पाठक, मधुसूदन जोशी, करुणा शंकर, सुनीता तिवारी, हेमा मेलकानी, सिद्धि सुयाल, मीरा उनियाल, प्रभाकर जोशी, बरखा शर्मा, लता जोशी, निशा बेला मौजूद रहे।

संबंधित समाचार