हल्द्वानी: जिन्होंने कोरोना संकटकाल में बचाई लोगों की जान, उन योद्धाओं को मिला सम्मान
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना संकट काल में कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने निस्वार्थ भाव से रात -दिन असहायों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मंगलवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ऐसे ही पांच समाजसेवियों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सारथी फाउंडेनशन समिति की ओर से विमलकुंज …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना संकट काल में कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने निस्वार्थ भाव से रात -दिन असहायों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मंगलवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ऐसे ही पांच समाजसेवियों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
सारथी फाउंडेनशन समिति की ओर से विमलकुंज जज फार्म में आयोजित कार्यक्रम में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले अतुल अग्रवाल, राजपुरा मुक्ति धाम में लकड़ियों की व्यवस्था करने वाले रामबाबू जायसवाल, निर्धन परिवारों की मदद करने वाली प्रेमा जोशी, असहायों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए सुचित्रा जायसवाल और यातायात पुलिस निरीक्षक राकेश मेहरा को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और सारथी फाउंडेशन समिति की अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने कहा कि कोरोना काल में कई लोगों ने निस्वार्थ भाव से सेवाएं देकर असहायों की मदद की है, ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। सारथी के रोजगार विभाग के प्रमुख योगेश पांडे ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के बारे में बताया। स्मार्ट स्किल संस्था से दीपक जोशी, हेम पांडे और मंजू राणा ने रोजगार अभियान के बारे में बताया।
इस मौके पर सेवानिवृत शिक्षा निदेशक डॉ. सुषमा सिंह, भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति अध्यक्ष दीपक मेहरा, संस्था के संयोजक नवीन पंत, महामंत्री मदन मोहन जोशी, समन्वयक दिशांत टंडन, ज्ञानेंद्र जोशी, सलाहकार जाकिर हुसैन, उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह सूरी, महिला संगठन अध्यक्ष दीप्ती चुफाल, महामंत्री प्रेमलता पाठक, युवा महानगर अध्यक्ष केतन जायसवाल, महामंत्री कनिस्क शर्मा, विभाग प्रमुख योगेश पांडे, बीडी शर्मा, गिरिश चंद्र लोहनी, भगवती बिष्ट आदि रहे।
