हल्द्वानी: इधर से नहीं, उधर से निकलें, आज भी डायवर्ट रहेगा रूट
हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस की 11 नवंबर की प्रस्तावित रैली को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है और पार्किंग के लिए स्थानों का चयन किया है। इसलिए सुबह घर से निकलें तो पूरी जानकारी के साथ। पुलिस के अनुसार कालाढूंगी, बाजपुर, रामनगर व रामपुर रोड की ओर से आने वाले वाहन पर्वतीय उत्थान मंच …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस की 11 नवंबर की प्रस्तावित रैली को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है और पार्किंग के लिए स्थानों का चयन किया है। इसलिए सुबह घर से निकलें तो पूरी जानकारी के साथ।
पुलिस के अनुसार कालाढूंगी, बाजपुर, रामनगर व रामपुर रोड की ओर से आने वाले वाहन पर्वतीय उत्थान मंच हीरानगर में पार्क किए जाएंगे। इसी तरह रेलवे स्टेशन पार्किंग में बरेली रोड व नैनीताल रोड से आने वाले वाहन, मिनी स्टेडियम पार्किंग में छोटे चौपहिया व दुपहिया वाहन, रेलवे क्रॉसिंग से गौला बाईपास रोड के बायीं ओर पार्किंग का इस्तेमाल रेलवे स्टेशन की पार्किंग भरने पर बरेली रोड की ओर से आने वाले वाहन पार्क किए जाएंगे।
बरेली रोड से आने वाले व पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भार वाहक वाहन होण्डा शोरूम से टीपीनगर रामपुर रोड देवलचौड़ से सेन्ट्रल अस्पताल तिराहा से लालडांठ से नारीमन काठगोदाम की ओर जाएंगे। रामपुर रोड की ओर से आने वाले व पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले देवलचौड़ तिराहे से गैस गोदाम रोड होते हुए लालडॉट से पनचक्की तिराहे से कॉलटैक्स, नारीमन काठगोदाम जायेंगे। कालाढूंगी रोड से आने वाले व पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले लालडांठ तिराहे से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहे से कॉलटैक्स, नारीमन काठगोदाम जायेंगे।
पर्वतीय क्षेत्रों से आने और बरेली रोड जाने वाले भार वाहक वाहन कॉलटैक्स तिराहा से पनचक्की से लालडांठ होते हुए जायेंगे। छोटे वाहन भी इसी तरह डायवर्ट किए जाएंगे। रामपुर रोड से आने वाले वाहन आईटीआई तिराहे से क्रियाशाला से मुखानी चौराहा को जायेंगे। कालाढूंगी रोड से आने वाले नबावी रोड से कुल्यालपुरा चौराहा से तिकोनिया चौराहा या काठगोदाम से जायेंगे। पर्वतीय क्षेत्रों से आने व बरेली रोड और सितारगंज जाने वाले वाहन नारीमन तिराहा से खेड़ा गौलापार होते जायेंगे। जिन्हे कालाढूंगी रोड व रामपुर रोड में जाना है वो कॉलटैक्स से पनचक्की से मुखानी होते जाएंगे।
कांग्रेस की रैली का रूट तय
कॉग्रेस रैली व जनसभा कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहन का रूट इस तरह होगा। कालाढूंगी, बाजपुर, रामनगर, रामपुर रोड की ओर से आने वाले वाहन (बसें) पर्वतीय उत्थान मंच हीरानगर के पार्किंग स्थल में पार्क होंगी। बरेली रोड की ओर से आने वाले वाहन (बसें) गौला बाईपास तिराहे से रेलवे क्रॉसिंग, बनभूलपुरा से ताज चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन हल्द्वानी में पार्क होंगी। रेलवे स्टेशन की पार्किंग भरने पर वाहनों को रेलवे क्रॉसिंग से गौला पुल व गौला बाईपास की ओर रोड के बायीं ओर पार्क होंगी।
नैनीताल रोड की ओर से आने वाले वाहन (बसें) तिकोनिया चौराहे से वर्कशॉप लाइन होते हुए रोडवेज स्टेशन के पूर्वी गेट होते हुए रेलवे स्टेशन की पार्किंग में पार्क होंगी। कांग्रेस रैली में सम्मिलित समस्त चौपहिया व दोपहिया वाहन मिनी स्टेडियम में पार्क करेंगे। कालाढूंगी रोड, रामपुर रोड व बरेली रोड की ओर से आने वाले छोटे वाहन अर्बन बैंक तिराहे से प्रवेश करेंगे व पर्वतीय क्षेत्रों की ओर से आने वाले छोटे वाहन नैनीताल कॉपरेटिव बैंक तिराहा से मिनी स्टेडियम में प्रवेश करेंगे।
