नैनीताल: एसएसपी ने किए 12 उपनिरीक्षकों के तबादले, जानें किसे कहां भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक बार फिर जिले में पुलिस उपनिरीक्षकों के तबादले हुए हैं। बृहस्पतिवार को एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने 12 दरोगाओं के तबादले किए हैं। इनमें उपनिरीक्षक जगत सिंह भंडारी को पुलिस लाइन से थाना बनभूलपुरा, उपनिरीक्षक कृष्ण गिरी को पुलिस लाइन से थाना तल्लीताल, उपनिरीक्षक सिमरन को थाना चोरगलिया से थाना मुखानी, उपनिरीक्षक …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक बार फिर जिले में पुलिस उपनिरीक्षकों के तबादले हुए हैं। बृहस्पतिवार को एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने 12 दरोगाओं के तबादले किए हैं।

इनमें उपनिरीक्षक जगत सिंह भंडारी को पुलिस लाइन से थाना बनभूलपुरा, उपनिरीक्षक कृष्ण गिरी को पुलिस लाइन से थाना तल्लीताल, उपनिरीक्षक सिमरन को थाना चोरगलिया से थाना मुखानी, उपनिरीक्षक नीशू गौतम थाना मुखानी से थाना चोरगलिया, उपनिरीक्षक जोगा सिंह को प्रभारी चौकी हीरानगर से साइबर सेल की जिम्मेदारी दी गई है।

उपनिरीक्षक तारा सिंह राणा को प्रभारी चौकी हल्दूचौड़ से प्रभारी चौकी हीरानगर उपनिरीक्षक मोहम्मद यूनुस को साइबर सेल से प्रभारी फाइनेंशियल टास्क फोर्स, उपनिरीक्षक सतीश कुमार शर्मा को शिकायत प्रकोष्ठ से फाइनेंशियल टास्क फोर्स, उपनिरीक्षक विजय कुमार को चौकी बेलपडाव कालाढूंगी से प्रभारी चौकी रामगढ़, उपनिरीक्षक मनोज कुमार को प्रभारी चौकी रामगढ़ से चौकी बैलपड़ाव, उपनिरीक्षक दीपक कुमार बिष्ट को थाना तल्लीताल से थाना रामनगर और उपनिरीक्षक जगदीप सिंह नेगी को थाना काठगोदाम से प्रभारी चौकी हल्दूचौड भेजा है।

संबंधित समाचार