Bigg Boss 15: Afsana Khan ने Rajiv Adatia पर लगाया छेड़खानी का आरोप, जानें पूरा मामला…
मुंबई। बिग बॉस के घर से अफसाना खान आउट हो गई हैं। अफसाना ने घर से निकलने से पहले काफी हंगामा मचाया। इसके साथ ही उन्होंने जमकर तोड़ फोड़ की। शो के मेकर्स ने अफसाना को इतना हंगामा मचाने के चलते ही शो से बाहर निकाला है। शो में अफसाना ने खुद को नुकसान पहुंचाने …
मुंबई। बिग बॉस के घर से अफसाना खान आउट हो गई हैं। अफसाना ने घर से निकलने से पहले काफी हंगामा मचाया। इसके साथ ही उन्होंने जमकर तोड़ फोड़ की। शो के मेकर्स ने अफसाना को इतना हंगामा मचाने के चलते ही शो से बाहर निकाला है। शो में अफसाना ने खुद को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की। बता दें, अफसाना को वीआईपी जोन का टिकट नहीं मिला था जिससे वो नराज थीं, इसके बाद उन्होंने घर में तोड़-फोड़ शुरू कर दी और उन्होंने राजीव अदातिया पर छेड़छाड़ का इल्जाम भी लगाया।
https://www.instagram.com/tv/CWKKp-oq9fa/?utm_source=ig_web_copy_link
इतना ही नहीं अफसाना की शमिता शेट्टी से बड़ी लड़ाई भी हो गई थी। बता दें, वीआईपी जोन का टिकट नहीं मिलने पर अफसाना ने अपने सभी दोस्तों को धोखेबाज बताया और वो काफी चिल्लाने लगीं। इसी बीच शमिता ने उन्हें पागल कह दिया, जिसके बाद अफसाना खान और शमिता शेट्टी की लड़ाई शुरू हो गई। अफसाना खान ने राजीव अदातिया पर इल्जाम भी लगाया कि उन्होंने वाशरूम एरिया में उनके साथ छेड़छाड़ की है।
सभी घरवालें अफसाना का आरोप सुनकर दंग रह गए। अफसाना ने धमकी भी दी कि वो राजीव अदातिया की इमेज बर्बाद कर देंगी और इतना ही नहीं उनको जेल भी भेजेंगी।
