हल्द्वानी: सिंचाई के लिए पानी नहीं मिला तो किसानों ने की सड़क जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आपदा के 25 दिन बाद टूटी सिंचाई नहरों की सुध नहीं लेने से गुस्साए गौलापार के सैकड़ों किसानों ने आज काठगोदाम- सितारगंज रोड पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाया लेकिन वह नहीं माने। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आपदा के 25 दिन बाद टूटी सिंचाई नहरों की सुध नहीं लेने से गुस्साए गौलापार के सैकड़ों किसानों ने आज काठगोदाम- सितारगंज रोड पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाया लेकिन वह नहीं माने। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी किसानों को समर्थन देने पहुंचे।

उपजिलाधिकारी ने मौका मुआयना कर एक सप्ताह के भीतर सिंचाई की वैकल्पिक व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया जिसके बाद किसान शांत हुए। किसानों का कहना था कि जिले के प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद के साथ ही एसडीएम और जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के बाद भी सिंचाई नहरों को दुरुस्त नहीं किया गया।

जिससे पांच ग्राम सभाओं में टमाटर, मिर्च समेत तमाम फसलें सूखने के कगार पर हैं। गेहूं की बुवाई भी नहीं हो पा रही है। अगर एक सप्ताह के भीतर प्रशासन ने सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

 

संबंधित समाचार