बरेली: सऊदी भिजवाने के नाम पर 68 हजार की ठगी
बरेली, अमृत विचार। विदेश भेजने के नाम पर ठग ने युवक से 68 हजार रुपये ले लिए। रुपये लेने का बाद ठग ने कई महीनों तक उसे विदेश नहीं भेजा। रुपये मांगने पर आरोपी पीड़ित को धमकाने लगा। ठगी का शिकार हुए युवक के शिकायती पत्र पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रेमनगर …
बरेली, अमृत विचार। विदेश भेजने के नाम पर ठग ने युवक से 68 हजार रुपये ले लिए। रुपये लेने का बाद ठग ने कई महीनों तक उसे विदेश नहीं भेजा। रुपये मांगने पर आरोपी पीड़ित को धमकाने लगा। ठगी का शिकार हुए युवक के शिकायती पत्र पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रेमनगर के सुर्खा निवासी बबलू पुत्र खुर्शीद ने बताया कि उसकी शाहबाद निवासी मोहम्मद राशिद से पहचान थी। राशिद ने उसे आश्वासन दिया था कि वह उसे सऊदी भिजवा देगा। वह वहां पर वह मोटा पैसा कमाएगा। इसमें 68 हजार रुपये खर्च होंगे। बबलू ने उस पर भरोसा करके रुपये दे दिए, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी वह उसे सऊदी नहीं भेज पाया।
इस पर बबलू ने अपने रुपये वापस मांगे तो वह उसे धमकाने लगा। लोगों ने बीच बचाव कराकर समझौता करा दिया। समझौते में तय हुआ की वह तीन बार में उसके रुपये देगा। इसके बाद राशिद ने उसे एक 22 हजार का चेक दिया। लेकिन बाद में चेक वापस ले लिया। अब आरोपी रुपये भी नहीं दे रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
युवक को सऊदी भेजने के नाम पर ठगी की गई है। उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
