हल्द्वानी: 552वें प्रकाश पर्व पर निकाली तीसरी प्रभात फेरी
हल्द्वानी, अमृत विचार। श्री गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को तीसरी प्रभात फेरी सुबह पांच बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा से निकाली गई। संगत ने प्रभात फेरी पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा की कमेटी ने गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब की कमेटी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। श्री गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को तीसरी प्रभात फेरी सुबह पांच बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा से निकाली गई। संगत ने प्रभात फेरी पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा की कमेटी ने गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब की कमेटी का धन्यवाद किया।
इस क्रम में मंगलवार को चौथी प्रभात फेरी गुरुद्वारा चार साहिबजादे कालाढूंगी रोड हल्द्वानी से निकाली जाएगी। प्रभात फेरी में सोहन सिंह, हरविंदर सिंह, रणजीत सिंह, फतेह सिंह, हरप्रीत सिंह, अवनीत सिंह, दलजीत सिंह, जसपाल सिंह, अमरजीत सिंह, प्रिंस, जसपाल सिंह, दलजीत सिंह आदि ने सहयोग किया।
