हल्द्वानी: शहर में जिधर निकलो उधर हैं सड़कों में गड्ढे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मिनी स्टेडियम में 10 नवंबर को हुए कार्यक्रम में लोनिवि को सड़कों के गड्ढे भरने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था। जो कि आज (बुधवार) को पूरा हो जाएगा। बावजूद इसके शहर की सड़कों पर गड्ढे अभी भी बरकरार हैं। लोग इन्हीं गड्ढों के बीच …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मिनी स्टेडियम में 10 नवंबर को हुए कार्यक्रम में लोनिवि को सड़कों के गड्ढे भरने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था। जो कि आज (बुधवार) को पूरा हो जाएगा। बावजूद इसके शहर की सड़कों पर गड्ढे अभी भी बरकरार हैं। लोग इन्हीं गड्ढों के बीच सड़कों पर आवागमन कर रहे हैं। उधर, लोनिवि के अधिकारी मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद बजट का इंतजार कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद गड्ढों से मुक्ति का लोगों को विश्वास हुआ था, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के आगे मुख्यमंत्री की चेतावनी भी कमतर हो गई है। बुधवार को गड्ढे भरने की डेट लाइन खत्म हो जाएगी, लेकिन शहर के बाहर के मार्गों को छोड़िए शहर की मुख्य सड़क नैनीताल हाइवे को भी लोनिवि गड्ढा मुक्त नहीं कर पाया है। शहर की अन्य सड़कों पर हुए गड्ढे लोगों को चिढ़ा रहे हैं।

शहर की शायद ही कोई सड़क ऐसी होगी जहां पर गड्ढा न हो। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद लोगों को लगा कि लोक निर्माण विभाग की टीम सड़कों के गड्ढे भरते हुए दिखाई देगी, लेकिन उनका यह उम्मीद अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। लोग गड्ढों को तो रोजाना देख रहे हैं, लेकिन उनको भरने वाली टीम का उन्हें रोजाना इंतजार रहता है।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने बताया कि सड़कों के गड्ढे भरने काम जारी है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सर्वे कराया और गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया। जल्द ही शहर के अंदर वाली सभी सड़कें गड्ढा मुक्त दिखाई देगी। बजट के अभाव में कार्य प्रभावित है। शासन से बजट 1.4 करोड़ रुपये की मांग की गई है।

संबंधित समाचार