हल्द्वानी: गौलापार कॉलेज में बीकॉम द्वितीय बैच के हुए प्रवेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार किशनपुर स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में प्रवेश लेने वालों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। सोमवार को बीकॉम दूसरे बैच के प्रवेश प्रारंभ हुए। प्रवेश पाने के लिए यहां विद्यार्थियों की भीड़ लग गई। जैसे-जैसे कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों की भीड़ को संभाला। गौलापार राजकीय डिग्री कॉलेज में जहां पहले …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार किशनपुर स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में प्रवेश लेने वालों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। सोमवार को बीकॉम दूसरे बैच के प्रवेश प्रारंभ हुए। प्रवेश पाने के लिए यहां विद्यार्थियों की भीड़ लग गई। जैसे-जैसे कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों की भीड़ को संभाला।

गौलापार राजकीय डिग्री कॉलेज में जहां पहले विद्यार्थी प्रवेश लेने नहीं चाहते थे, वहीं अब यहां प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों में मारामारी मची हुई है। ऑफ लाइन प्रक्रिया के तहत होने वाले प्रवेश के लिए यहां सुबह से ही विद्यार्थियों की भीड़ लग गई।

पहले विद्यार्थियों ने अपना आवेदन और कागजात सत्यापन के लिए दिए। इस दौरान विद्यार्थियों की इतनी भीड़ थी कि प्राचार्य को अपना कक्ष अंदर से बंद करना पड़ा। कई बार तो ऐसा लगा कि प्रवेश प्रक्रिया में अव्यवस्था फैलने वाली है, लेकिन प्राचार्य व स्टॉफ ने विद्यार्थियों की भीड़ को संभाल लिया।

प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने बताया कि सोमवार को जिन लोगों के आवेदन आए हैं। उनके कागजातों का सत्यापन कार्य चल रहा है। जल्द ही सत्यापन हो जाएगा और उनके प्रवेश हो जाएंगे।

संबंधित समाचार