बरेली: पुलिस ने की तस्करों की मार्केट और दुकानें की सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फरीदपुर, अमृत विचार। नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। कस्बे के ढाबा के गिराने के बाद अब पुलिस के निशाने पर कुछ अन्य की संपत्ति आ गई है। मंगलवार को पुलिस ने कस्बे की एक मार्केट और कुंवर प्लाजा को सील कर दिया है। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। …

फरीदपुर, अमृत विचार। नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। कस्बे के ढाबा के गिराने के बाद अब पुलिस के निशाने पर कुछ अन्य की संपत्ति आ गई है। मंगलवार को पुलिस ने कस्बे की एक मार्केट और कुंवर प्लाजा को सील कर दिया है। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इससे आरोपियों में हलचल है। पुलिस आरोपियों की और भी संपत्ति खंगाल रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के स्मैक तस्कर सहम गए हैं।

स्मैक तस्करों की अवैध संपत्ति की छानबीन के बाद पुलिस अब उन्हें ढहाने या फिर सील करने का काम कर रही है। मंगलवार को पुलिस ने कस्बे की बरकाती मार्केट और कुंवर प्लाजा को सील कर दिया। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। बताते हैं कि इससे पहले पुलिस तस्करों के एक ढाबा और बैट्री फैक्ट्री पर बुल्डोजर चला चुकी है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के स्मैक तस्कर सहम गए हैं।

अन्य तस्करों की संपत्ति की पुलिस जानकारी कर रही है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस उनके खिलाफ भी अभियान चलाकर संपत्ति को सील करेगी। कुंवर प्लाजा और बरकाती मार्केट सील होन की चर्चा कस्बे में होती रही। वहीं मार्केट में जिन लोगों ने किराए पर दुकानें ली हैं उन दुकानदारों को भी घाटा लगा है।

इन पर हुई कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि पढ़ेरा गांव के प्रधान शहीद खां उर्फ छोटे उनका भतीजे राजू को 20 किलो स्मैक के साथ पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। जब दोनों आरोपियों केा पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो एक दर्जन से अधिक तस्करों के तार उन दोनों से जुड़े निकले। अब पुलिस उन तस्करों की भी तलाश कर रही है। इससे पहले पुलिस शहीद खां ढाबा को गिरा दिया। इसके बाद शहीद खां के पार्टनर की फैक्ट्री को गिरा दिया।

आरोपियों से पुलिस ने संपत्ति का ब्योरा भी मांगा था, लेकिन एक अक्टूबर तक आरोपी किसी तरह से संपत्ति अर्जित करने का ब्योरा नहीं दे सके थे। बताते हैं फैक्ट्री में लगी मशीनें भी जप्त कर ली गई थीं। इसी क्रम में पुलिस ने शहीद उर्फ छोटे खां की मार्केट और उसके पार्टनर का प्लाजा सील कर दिया।

पुलिस ने भगा दिया
जिस वक्त पुलिस सील बंद करने की कार्रवाई कर रही थी। उस वक्त प्रधान के पार्टनर का भाई फैयाज पुलिस के सामने आया। उसने बताया कि मार्केट में उसका भी शेयर है। इसलिए दुकानों का सील न किया। पुलिस ने उसकी बात को अनसुना कर दिया तो फैयाज विरोध करने लगा। इस पर पुलिस अपने रौब में आ गई। इससे पहले पुलिस एक्शन में आती फैयाज वहां से चला गया।

इस कानून के तहत हुई कार्रवाई
पुलिस ने तस्करों पर स्मगलर एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स एक्ट (सफेमा) के तहत कार्रवाई की है। इस एक्ट में एनसीबी एनडीपीएस के अधिनियम चैप्टर 5 (ए) के तहत कार्यवाही होती है। अधिनियम के अनुसार अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने का प्रावधान है। एनसीबी का मानना है कि स्मैक तस्करी से जुड़े लोग इन संपत्तियों को खरीदने के लिए ड्रग्स से कमाए पैसों का इस्तेमाल करते हैं।

संबंधित समाचार