हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज का पोर्टल आज तक खुला
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में संचालित होने वाली सांध्यकालीन कक्षाओं के लिए सोमवार की रात को पोर्टल बंद हो गया, लेकिन सुबह प्रवेश समिति की बैठक में पोर्टल खोलने का निर्णय हुआ। बैठक के बाद पोर्टल 24 नवंबर तक खोल दिया गया। कॉलेज का पोर्टल खुलने से कॉलेज में प्रवेश लेने से वंचित विद्यार्थियों …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में संचालित होने वाली सांध्यकालीन कक्षाओं के लिए सोमवार की रात को पोर्टल बंद हो गया, लेकिन सुबह प्रवेश समिति की बैठक में पोर्टल खोलने का निर्णय हुआ। बैठक के बाद पोर्टल 24 नवंबर तक खोल दिया गया। कॉलेज का पोर्टल खुलने से कॉलेज में प्रवेश लेने से वंचित विद्यार्थियों को एक और मौका मिल गया है।
एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि बीए चतुर्थ मेरिट के प्रवेश 23 नवंबर को बंद कर दिए हैं। चतुर्थ मेरिट लिस्ट वाले विद्यार्थियों को शुल्क जमा करने के लिए 27 नवंबर तक का समय दिया गया है। सांध्यकालीन कक्षाओं में वेबसाइट पर ऑनलाइन कागजात अपलोड कराने के लिए 24 नवंबर तक पोर्टल खुलने का निर्णय लिया गया है।इसके बाद कोई भी विद्यार्थी अपने कागजात पोर्टल पर अपलोड नहीं कर पाएगा। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने विवि के पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया था। साथ ही 22 नवंबर तक कॉलेज में प्रवेश हुए प्रार्थना पत्र एवं इंटरमीडिएट का अंकपत्र जमा कराया था, वे 26 नवंबर तक विवि के पोर्टल पर 50 रुपए का पंजीकरण कर कॉलेज फीस जमा कर सकते हैं।
प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में संचालित होने वाली सांध्यकालीन कक्षाओं के लिए विद्यार्थियों में क्रेज बना हुआ है। यही कारण है कि लगातार आवेदन हो रहे हैं। मंगलवार की शाम तक 1292 विद्यार्थियों ने आवेदन कराए। इसमें बीए प्रथम वर्ष के लिए 788, पीसीएम के लिए 156, जेडबीसी 64 तथा बीकॉम के लिए 284 विद्यार्थियों ने आवेदन किए। यह संख्या अभी और बढ़ेगी। 24 नवंबर तक सभी सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आ जाएंगे। इसके बाद इनकी मेरिट लिस्ट जारी होगी, जो विद्यार्थी मेरिट लिस्ट में स्थान बनाएगा उसका प्रवेश किया जाएगा।
