सरोवर नगर नैनीताल में मौसम ने बदली करवट, ठंड बढ़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी नैनीताल में बुधवार को सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली। इसकी वजह से दिनभर लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। नगर में अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। 11 बजे से आसमान धीरे-धीरे बादलों से घिरने लगा और अपराह्न पौने …

नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी नैनीताल में बुधवार को सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली। इसकी वजह से दिनभर लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा।

नगर में अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। 11 बजे से आसमान धीरे-धीरे बादलों से घिरने लगा और अपराह्न पौने दो बजे से तल्लीताल की पहाडिय़ों से उठा कोहरा पूरे नगर में प्रवेश कर गया। शाम तक कोहरा छाया रहा।

मौसम के बदले मिजाज की वजह से स्थानीय लोगों के साथ ही नैनीताल भ्रमण पर पहुंचे पर्यटकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम के वक्त बाजारों में अन्य दिनों की तुलना में कम रौनक देखने को मिली।

संबंधित समाचार